अवैध संबंधों ने ले ली युवक की जान

खबर शेयर करें -

बीते रोज हरिद्वार जिले के रूड़की से युवक के खूंटे पर टंगा शव मिलने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब नय मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के कारण युवक की हत्या हुई है।


रूड़की के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक का शव मकान की दीवार पर खूंटे पर टंगा हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस इसे आत्महत्या मान कर जांच कर रही थी। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है। युवक के पिता का कहना है कि अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी पहुंचे रुद्रपुर -कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एक महिला से चल रहा था युवक का प्रेम प्रसंग
मिली जानकारी के मुताबिक युवक का किसी महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक महिला के परिवार को लग गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते ही युवक की हत्या की गई है। वहीं परिवार भी हत्या की ही बात कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- यहाँ नदी में नहाने आये हुड़दंगियों ने जंगल में लगाई आग, सड़क किनारे खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आकर स्वाहा, भाजपा नेता का बयान जारी

एक महिला समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
युवक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक पुलिस ने इस पूरे मामले में एक महिला के समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि युवक रात को अपने कमरे में सो रहा था। वो रात में घर से बाहर कैसे और क्यों गया इस बात की किसी को भी जानकारी नहीं है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-बगैर सत्यापन के फेरी व्यापारियों की गांव में नो इंट्री,लोहाघाट विकास खंड के ग्राम पंचायत बिंडा तिवारी दिगालीचौड़ के ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर लगाया चेतावनी बोर्ड
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999