देवभूमि में बहला-फुसलाकर भगाई गई किशोरी से तीन युवकों ने किया गैंगरेप…… घटना में महिला भी शामिल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें जसपुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है, पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जसपुर निवासी एक महिला ने 24 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब है , पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापता किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी, एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि 24 नवंबर को एक महिला ने तहरीर दी थी जिसमे उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब है, पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी, तथा गत 1 दिसम्बर को लड़की बरामद कर ली गई, बरामदगी के बाद पीड़िता ने बताया की उसे नासिर नाम का लड़का बहला फुसला कर ले गया था, ओर उसे जसपुर निवासी महिला के घर रखा गया,

यह भी पढ़ें -  रेत की अवैध तस्करी में लिप्त हाईवा डम्पर सीज

जंहा तीन आरोपियों द्वारा उसके साथ बलात्कार किया गया।
पुलिस ने 2 दिसम्बर को घटना मे शामिल चारों अभियुक्तगणो को आरोपी महिला के घर से गिरफ्तार कर लिया। तथा सभी अभियुक्तो को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया पकड़े गये अभियुक्तों में नासिर, अकबर, अरमान तथा मोहसिन की पत्नी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में पास्को एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-34 वा नकल माफिया गिरफ्तार, एसटीएफ ने यहां से पकड़ा


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल जोशी, उप निरीक्षक भूपाल राम, ललित सिंह, बीना पपोला, जावेद मलिक, कौशल भाकुनी, कांस्टेबल अवधेष कुमार, अनुज वर्मा, जाकिर हुसैन व ललित सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999