चुनावी साल में सतपाल महाराज का स्थानीय ठेकेदारों के लिए उम्दा प्रेम, सीएम धामी से की बड़ी मांग

खबर शेयर करें -

विधानसभा चुनाव 2027 पास है। उससे ठीक पहले सतपाल महाराज ने स्थानीय ठेकेदारों को बड़ा तोहफा दिया है। सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने सीएम से ठेकेदारों को बड़े-बड़े ठेकों को छोटे-छोटे पैकेजों में विभाजित किए जाने का अनुरोध किया। राज्यऔर स्थानीय प्रशासन

बड़े ठेके छोटे पैकजों में बांटने की तैयारी
सतपाल महाराज ने कहा कि बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित किए जाने से प्रदेश के स्थानीय ठेकेदारों को अधिक अवसर प्राप्त होंगे और बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें -  Saif Ali Khan Attack: सैफ के हमलावर पर बड़ा खुलासा, आरोपी के फिंगरप्रिंट नहीं हुए मैच!

विकास कार्यों को मिलेगी रफ़्तार: मंत्री
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस व्यवस्था से विकास कार्यों में स्थानीय सहभागिता बढ़ेगी। साथ ही कार्यों के क्रियान्वयन में गति आएगी और क्षेत्रीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

महाराज ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रदेशहित और स्थानीय युवाओं के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित करने की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

यह भी पढ़ें -  बढ़ते कोरोना वायरस को लेकर तीरथ सरकार एक्टिव

महाराज के सुझाव पर CM ने दिया सकरात्मक कार्रवाई का भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री सतपाल महाराज के सुझाव को गंभीरता से लिया। साथ ही इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक परीक्षण और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999