गौकशी की घटना को अंजाम देने देहरादून आया था UP का शातिर गैंगस्टर, मुठभेड़ में घायल

खबर शेयर करें -

देहरादून पुलिस ने बीती रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर गैंगस्टर को मुठभेड़ में घायल किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बदमाश गौकशी की घटना में बीते दो सालों से वांछित चल रहा था। आरोपी इस बार भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने साथी के साथ देहरादून आया था। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

UP का शातिर गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल
पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रोके जाने पर बदमाश पुलिस को चकमा देकर अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बचाव में किए जवाबी फायर में 1 बदमाश घायल हो गया। जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया ।

यह भी पढ़ें -  बदलते मौसम में बंद हो गई है नाक? तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाए

घायल बदमाश को करवाया अस्पताल में भर्ती
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश रईस (26) पुत्र नसीम निवासी सहारनपुर के दोनों पैरों में गोली है। साथ ही घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और गोकशी की घटना के लिए लाए गए औजार बरामद हुए है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा मार्ग पर बनेंगे 10 आपदा शेल्टर, आम जनता भी कर पाएगी इस्तेमाल

पूर्व में भी गौकशी की घटना को अंजाम दे चुका था बदमाश
पूछताछ में आरोपी बताया कि वो लम्बे समय से गौकशी के कार्य में लिप्त हैं। पूर्व में उसने अपने 4 अन्य साथियों के साथ प्रेमनगर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने उसके चारों साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से ही वह लगातार अपने ठिकाने बदलते हुए फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल - ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, पशुपालन व मत्स्य पालन को बताया ‘गेम चेंजर’

गोवंश की रैकी कर गौकशी की घटना को अंजाम देने वाला था आरोपी
आरोपी ने बताया कि आज वो सहारनपुर से अपने साथी नवाब के साथ दोबारा टी-स्टेट और उसके आसपास घूमने वाले आवारा गोवंश की रैकी कर गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए आया था। पुलिस से बचने के लिए उसने अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999