IND vs PAK: भारत ने सबसे कम टोटल को डिफेंड कर रच दिया इतिहास, पाकिस्तान ने दर्ज किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खबर शेयर करें -



T20 WORLD CUP 2024 IND vs PAK
T20 World Cup 2024 में भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में ये कारनामा अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ (IND vs PAK) हुए इस मैच में टीम इंडिया ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए। पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में ये भारतीय टीम की टोटल आठ मैचों में सातवीं जीत है।


ऐसे में भारत के नाम किसी एक टीम के खिलाफ टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक है। इस मामलें में उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। जिनके नाम लगातार छह मैचों की विनिंग स्ट्रीक थी।

T20 World Cup में सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक
कितने मैचों में जीत टीम खिलाफ

यह भी पढ़ें -  गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु जिला प्रशासन का अहम निर्णय

7 भारत पाकिस्तान
6 पाकिस्तान बांग्लादेश
6 श्रीलंका वेस्टइंडीज
सबसे कम टोटल का किया बचाव
इसके अलावा भारत ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम ने टी20 विश्व कप में सबसे कम टोटल को डिफेंड करने में कामयाब हो गई है। बता दें की इससे पहले साल 2016 में इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 139 रनों का टोटल डिफेंड किया था।

T20 World Cup में सबसे कम टोटल का बचाव
स्कोर टीम खिलाफ साल

120 श्रीलंका न्यूजीलैंड 2014
120 भारत पाकिस्तान 2024*
124 अफगानिस्तान वेस्टइंडीज 2016
127 न्यूजीलैंड भारत 2016
129 दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड 2009
बुमराह ने कर दिया कमाल
इस जीत का श्रेय बुमराह को जाता है। जिन्होंने केवल 14 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उन्हें प्लेयर ऑफ़ थे मैच भी चुना गया। बतादें की वनडे विश्व कप 2023 में भी पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। उस दौरान भी वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में हुए गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा,इस वजह से हनी के मारी गोली,पढ़े खबर

टी20 में भारत द्वारा सबसे कम टोटल का बचाव
टोटल स्कोर विपक्षी टीम स्थान साल

120 पाकिस्तान न्यूयॉर्क 2024*
139 जिम्बाब्वे हरारे 2016
145 इंग्लैंड नागपुर 2017
147 बांग्लादेश बेंगलुरु 2016
IND vs PAK मैच में हुआ ये
IND vs PAK मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19 ओवर में 119 रनों पर आल आउट हो गई। जिसके जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत काफी अच्छी रही। 14 ओवर में टीम ने तेन विकेट खोकर 80 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद मैच का रुख पलटा।

यह भी पढ़ें -  देवखड़ी 206 और रक्सिया नाले 386 अतिक्रमणकरियों को नोटिस, 15 दिन का अल्टीमेटम

रिजवान-शादाब के साथ इफ्तिखार को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 19 वें ओवर में बुमराह ने तीन रन देकर एक सफलता हासिल की। जिसके बाद आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 18 रन चाहिए थे। अर्शदीप ने आखिरी ओवर में केवल 11 रन देकर इमाद वसीम को अपना शिकार बनाया। भारतीय तेज़ गेंदबाजों बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की बदौलत टीम ये मैच जीतने में कामयाब हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999