IND vs PAK: बेइज्जती करा दी…बॉयकॉट ही कर लिए होते’… भारत से मिली हार के बाद अपनी टीम पर बरसे पाकिस्तानी फैंस

खबर शेयर करें -

 

 

ind-vs-pak-memes_11zon

facebook sharing button 

india-vs-pakistan-memes-funny-jokes-viral

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: बीते दिन टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें टीम इंडिया ने पाक को 61 रनों के बड़े मार्जिन से बुरी तरह रहा दिया। इस हार को ना ही पाकिस्तानी प्लेयर्स और ना ही फैंस पचा पा रहे है।

सोशल मीडिया पर पकिस्तानी फैंस का अपनी ही टीम पर गुस्सा फूट रहा है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर फैंस अपनी टीम से नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘बेइज्जती करा दी…इससे अच्छा होता कि वर्ल्ड कप बॉयकॉट ही कर लिए होते’…कम से कम इज्जत तो बची रहती…’

यह भी पढ़ें -  लिटरेचर फेस्टिवल में CM, बोले स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने पर हो रहा काम

भारत से मिली हार के बाद अपनी टीम पर बरसे पाकिस्तानी फैंस IND vs PAK Memes Viral

सोशल मीडिया पर इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय फैंस के साथ-साथ उनके अपने मुल्क के लोग भी उनकी मजाक बनाकर मीम्स शेयर कर रहे हैं। मैच में बाबर आजम पांच रन और कप्तान सलमान अली आगा डक पर आउट हो गए

जिसके लेकर एक यूजर ने उनका जमकर मजाकर उड़ाया। एक ने कहा, ये है ‘नंबर-1 बल्लेबाज’। तो वहीं अन्य ने सलमान को टॉस के समय हैंडशेक पर सस्पेंस बनाने पर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, “उस्मान तारिक की बैटिंग में भी उनकी बैटिंग की तरह ही पॉज है।”

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत -दो मासूम बच्चों का छिन गया मां का साया
IND VS PAK

IND vs PAK: बेइज्जती करा दी…बॉयकॉट ही कर लिए होते’…

एक यूजर ने अपनी ही टीम का मजाक उड़ते हुए लिखा, “भारत से खेलने से अच्छा तो पाकिस्तान इस मैच का बॉयकॉट ही कर लेता। कम से कम उनकी इतनी बेइज्जती तो नहीं होती।” इसके साथ ही स्टेडियम से एक फोटो भी सामने आई है। जिसमें पाकिस्तानी फैंस रोते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखण्ड : पहाड़ में मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई महिला की करंट लगने से चली ग‌ई जिंदगी
india-vs-pakistan-memes-funny-jokes-viral

मैच में क्या हुआ?

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला गया। जहां पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 176 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 113 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। एक के बाद एक पाक टीम के विकेट गिरते चले गए। जिससे भारत ने 61 रनों के विशाल अंतर से इस मैच को जीत लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999