दरोगा का युवती से अश्लील बात प्रकरण, विधायक ने SSP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, की FIR की मांग

खबर शेयर करें -


उधमसिंह नगर में दरोगा का युवती से अश्लील बात करने का मामला शांत नहीं हो रहा है। ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मंजुनाथ टीसी थानाध्यक्ष को पहले ही सस्पेंड कर चुके हैं। मामले में अब किच्छा विधायक निलंबित थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

आज सुबह से लगातार बारिश हो रही बारिश के बीच किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंतनगर थाने के निलंबित थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने धरना-प्रदर्शन दिया।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ यात्रा पर संकट: भूस्खलन से पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग में फंसे यात्री, जानें ताजा अपडेट

ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि पिछले दिनों पंतनगर के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी द्वारा एक युवती से अश्लील बातचीत करने का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने डीजीपी अभिनव कुमार से थाना प्रभारी की लिखित शिकायत की थी। इस मामले में पीड़ित युवती के बयान लेने के बाद थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें -  थराली त्रासदी के पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू…… सीएम धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा…….

एक सप्ताह बीतने के बाद भी नहीं हुआ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज : विधायक
विधायक ने कहा एसएसपी ने इस मामले की जांच कर आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ जल्द कार्यवाही करने का दावा किया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच पूरी नहीं हो सकी है। कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने भारी बारिश में छाता लेकर एसएसपी कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें -  विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते क्षेत्र के ट्यूबवेल बने शोपीस काश्तकार सिंचाई व पेयजल से महरूम

SSP ने आरोपी के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज करने का दिया आश्वासन
धरना प्रदर्शन कर रहे किच्छा विधायक से मिलने एसएसपी मंजूनाथ टीसी धरना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद एसएसपी ने विधायक से मुलाकात करते हुए उन्हें अपने कार्यालय में ले जाकर उनसे वार्ता की और जल्द ही आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद विधायक धरने से उठे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999