झंडेजी के आरोहण के साथ आज शुरू होगा मेला, इन्हें मिला दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य

खबर शेयर करें -




झंडेजी के आरोहण के साथ आज से देहरादून का ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू हो जाएगा। मेले के लिए देशभर से संगतें देहरादून पहुंची हुई हैं। झंडेजी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ा है। सुबह सात बजे से ही झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।


दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के साथ ही आज से झंडेजी का ऐतिहासिक मेला आज से शुरू होगा। आज सुबह झंडेजी को उतराने के बाद स्नान कराया गया। जिसके बाद सादा गिलाफ चढ़ाया गया। इस दौरान दरबार साहिब में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह के बेटे हरि सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर मिला है।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश के मा0 कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी ने उदयराज हिन्दू इण्टर कालेज में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्राम गौरव सम्मान समारोह का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

हरभजन सिंह ने 108 साल पहले कराई थी बुकिंग
दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के लिए हरभजन सिंह ने 108 साल पहले बुकिंग कराई थी। आज दोपहर में झंडेजी का आरोहण होगा। इस दौरान सहारनपुर चौक के आसपास जीरो जोन रहेगा। मेले स्थल के आस-पास पुलिस के साथ ही मेला समिति की ओर से 500 स्वंयसेवक तैनात किए गए हैं। 45 सीसीटीवी कैमरे से मेले पर निगरानी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर- पुष्पा 2 का ट्रेलर हुआ जारी, ट्रेलर दिखाने के बाद एक चीज छुपाने में हुए कामयाब,देखे video
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999