ढाबे में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग,खाना खा रहे कावड़ यात्री भागे

खबर शेयर करें -


इस दौरान खाना खा रहे कई कावड़ यात्री मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हादसे में एक ढाबा कर्मचारी घायल हुआ है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफ नगर के समीप एक ढाबे में गैस सिलेंडर फटने की वजह से आग लग गई। इस दौरान खाना खा रहे कई कावड़ यात्री मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आसपास अफरा तफरी मची रही।

यह भी पढ़ें -  ऐतिहासिक फैसला : 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ सरकारी नौकरी के लिए चयन

मंगलौर कोतवाली अमर चंद शर्मा ने बताया कि आसफ नगर में एक फौजी ढाबा है। यहां पर रात के समय काफी कांवड़ियों की काफी भीड़ थी। इस दौरान कांवड़ियों के लिए खाना बन रहा था। इसी बीच ढाबे की रसोई में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। इससे वहां आग भड़क गई, और एक जोरदार धमाके के साथ सामान फैल गया। घटना होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। ढाबे के कर्मचारी समेत कांवड़ यात्री ढाबे से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी हल्द्वानी से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड को दी तीन पुलों की सौगात वर्चुअल हुए कार्यक्रम में शामिल

इसकी सूचना जैसे ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को मिली तो मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। हादसे में एक ढाबा कर्मचारी घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999