भारी बारिश के चलते KC Venugopal की फ्लाइट 3 घंटे लेट, अब सड़क मार्ग से पहुंचेंगे देहरादून

खबर शेयर करें -

kc-venugopal-with ganesh godiyal

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल (kc venugopal ) का आज 9 जुलाई से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा है। ऐसे में आज उन्हें देहरादून पहुंचना हैं। लेकिन भारी बारिश के चलते उनकी फ्लाइट तीन घंटे लेट हो गई है। अब वो सड़क मार्ग से दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे।

बताते चलें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उनका ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान वो प्रदेश संगठन को मजबूत और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग ने लालकुआं, हल्दूचौड़ समेत इन क्षेत्रो में की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई निजी क्लिनिको पर 50-50 हजार का जुर्माना, क्लिनिक किए बंद.मचा हड़कंप

भारी बारिश के चलते KC Venugopal की फ्लाइट 3 घंटे लेट

दरअसल गुरुवार सुबह से ही देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण उनकी फ्लाइट लेट हो गई। काग्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जानकारी दी कि अब वो दिल्ली से देहरादून सड़क मार्ग के जरिए कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें -  कौसानी होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, गजेंद्र मेहरा बने अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून पहुंची

बताते चलें कि बीते दिन बुधवार को पहले से ही कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा देहरादून आ गई हैं। बीते दिन भी पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के बीच प्रदेश कार्यालय में बैठकें चलती रहीं।

अब सड़क मार्ग से पहुंचेंगे देहरादून

बताते चलें कि पहले केसी वेणुगोपाल को 9:50 पर देहरादून पहुंचना था। जिसके बाद दोपहर 12 बजे से केसी वेणुगोपाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और बाकी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का प्लान था। लेकिन फ्लाइट की देरी होने की वजह से कार्यक्रमों में संशोधन किया गया है। अब वो देहरादून सड़क मार्ग के रास्ते आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भूमि धोखाधड़ी से टूटे किसान ने की आत्महत्या मामले में परिजनों ने 25 से अधिक लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999