उत्तराखंड में लव जिहाद मामला, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर हिंदू युवती का किया शारीरिक शोषण

खबर शेयर करें -

 

ghansali-love-jihad-case-tehri-news

Ghansali Love Jihad Case Tehri News: नई टिहरी के घनसाली से एक लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है। जिसको लेकर हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों में गुस्सा है। इसी की वजह से आज बाजार बंद करने का भी ऐलान किया गया है। बता दें कि यहां हिंदू लड़की से एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू नाम से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। जिसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया गया।

घनसाली में लव जिहाद मामला Ghansali Love Jihad Case

मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला बीती रात को घनसाली में वार्ड नंबर-4 नियर कॉन्वेंट स्कूल, ग्राम ज्यूदाणा का है। यहां स्थानीय ग्रामीणों ने 15 साल की नाबालिग युवती के कमरे से एक अन्य समुदाय के युवक मोहम्मद जसीम अंसारी को पकड़ा। आक्रोशित भीड़ ने वहीं पर युवक की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-चलती गाड़ी में सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम देकर बैग काटकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 03 आरोपियों को कोतवाली हल्द्वानी/एसओजी ने चोरी के आभूषणों सहित किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर हिंदू युवती को फंसाया

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीड़िता 11वीं क्लास की छात्रा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर करीब 10 महीने पहले दोनों की बात हुई। जनवरी 2026 में आरोपी युवक घनसाली आया। युवती ने अपने घर पर हिंदू दोस्त बताकर अपने घर 10-15 दिन रुकवाया। जिसके बाद युवती भी करीब 15-16 दिन चंडीगढ़ रही। दोबारा जून 2026 में 20-22 दिन तक आरोपी के घर पर रही। युवती को आरोपी ने शादी का झांसा भी दिया।

यह भी पढ़ें -  Ramnagar-Dehradun Express Train का शुभारंभ, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

दोनों के बीच हुआ विवाद, पीड़िता ने दर्ज की शिकायत

इसके बाद चार जुलाई को दोबारा आरोपी मोहम्मद जसीम अंसारी घनसाली में युवती के घर आया। दोनों के बीच विवाद हुआ क्योंकि युवती को उसके दूसरे धर्म के होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत पत्र दिया। फिलहाल आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर प्रदेश में 31 के साथ 1 नवंबर की छुट्टी का आदेश जारी

अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती

तनाव ना बढे़ इसको लेकर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए है। टिहरी की एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आज आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999