विधायक मदन बिष्ट के वायरल वीडियो पर सामने आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा…

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विधानसभा सीट द्वाराहाट से कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट का इनदिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में विधायक इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है।

विधायक का गाली गलौज करते हुए वायरल हुआ वीडियो
द्वाराहाट विधानसभा से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस मेर को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  रेस्क्यू दल द्वारा 5 व्यक्तियों को घटना स्थल पर देख लिया

सामने आया कांग्रेस का रिएक्शन
कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का वीडियो वायरल होने के बाद अब कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि कांग्रेस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराएगी। फिलहाल मदन बिष्ट से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने लात घूसे चलाने वाले, चार पदाधिकारी निलंबित

ये है पूरा मामला
द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वो इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस मेर के घर जाकर उन्हें धमकाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान निदेशक की पत्नी विधायक का वीडियो बनाने लगी। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की बदतमीजी यहीं तक नहीं रुकी। उन्होंने सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  सेब सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड यंग ड्रीमर्स फाउंडेशन के बीच एक समझौते (एमओयू) फंड से बदल रही उत्तराखंड के युवाओं की तस्वीर

विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मामले को लेकर डॉ. केकेएस मेर ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि विधायक मदन बिष्ट ने भी प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निदेशक के खिलाफ तहरीर दी है। लेकिन फिलहाल उनकी तहरीर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999