बिहार की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी: मंत्री रेखा आर्या के पति पर इनाम घोषित, नेता बोले पकड़ के लाओ…

खबर शेयर करें -

remark-bihar-women-girdhari-lal-sahu

उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू पर बिहार में इनाम घोषित हो गया है। बिहार की सहरसा सीट से इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के विधायक आईपी गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये बात कही है।

बिहार के MLA बोले नेता को पकड़कर लाने वाले को दूंगा 10 लाख

आईपी गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘बिहार की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले उत्तराखंड के नेता को बिहार पकड़ कर लाने वाले व्यक्ति को दूंगा 10 लाख रुपया इनाम’। बता दें कि यह पूरा विवाद अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर विधानसभा से जुड़े एक वीडियो के सामने आने के बाद शुरू हुआ है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी मेयर चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, ललित जोशी ने दाखिल किया नामांकन
bihar Saharsa constituency MLA IP Gupta

20-25 हजार में मिल जाती हैं बिहार की लड़कियां

वायरल वीडियो में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि, “बिहार में लड़कियां 20-25 हजार में मिल जाती हैं, चलना हमारे साथ तुम्हारी शादी करवा देंगे”। वहीं अब इस मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग -10 दिन के अंदर मदरसों के जांच के मिले निर्देश

महिला आयोग ने लिखा सीएम धामी को पत्र

महिला आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आयोग का कहना है कि बयान न केवल महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि सामाजिक रूप से भी अत्यंत निंदनीय है।

ये भी पढ़ें: ’20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां…’, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति ने अपने बयान पर मांगी माफी

यह भी पढ़ें -  IMD ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान, दो जिलों में बारिश की चेतावनी

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने इस बयान को महिलाओं के स्वाभिमान पर सीधा आघात बताया है। आयोग का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से बिहार की महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है और वे स्वयं को अपमानित महसूस कर रही हैं। आयोग ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999