मगहर महोत्सव : जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने बांधा समां, राममय किया माहौल

खबर शेयर करें -

मगहर महोत्सव में प्रदेश के मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने आज महोत्सव मंच पर अपनी राम से राष्ट्र की रोचक प्रस्तुति से कार्यक्रम में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

Maghar Mahotsav
मगहर महोत्सव : जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने बांधा समां, राममय किया माहौल

जादूगर राकेश ने राममय किया माहौल

जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने अपनी प्रथम प्रस्तुति में ही जादू के जरिए बहुत ही भक्तिपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की झांकी प्रस्तुत कर पूरा पंडाल राममय कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे।

यह भी पढ़ें -  बदहाल स्वास्थ्य सेवाये बदहाल सड़के बन रही मौत का कारण लोगो में बढ़ रहा आक्रोश
Maghar Mahotsav
मगहर महोत्सव : जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने बांधा समां, राममय किया माहौल

कार्यक्रम में बांधा समां

इसके बाद जादूगर राकेश ने एक मंदिर नुमा बक्से में लड़की को बंद कर चारों तरफ से 12 तलवारें डाल दी और खोल कर दिखाया तो लड़की बक्से से गायब दिखी। इसी तरह नर कंकाल हवा में उड़ाना, लड़की को तीन हिस्सों में काट कर अलग करना के साथ ही अपना लोकप्रिय आइटम हम सब एक हैं को बड़े ही रोचक तरीके से प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सम्पन्न किया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात: धामी सरकार ने बढ़ाया भाव, अब मिलेगा 405 रुपये प्रति क्विंटल
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999