कैबिनेट विस्तार पर बोले माहरा, अपने नेताओं पर BJP को भरोसा नहीं, कांग्रेस से आए नेताओं को दे रहे कुर्सी

खबर शेयर करें -

 

Congress karan mahra

उत्तराखंड में हुए हालिया मंत्री विस्तार पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तंज कसा है। माहरा ने कहा कैबिनेट में 11 में से सात मंत्री ऐसे हैं जो पूर्व में कांग्रेस में रहे हैं। जिससे साफ़ होता है कि भाजपा को अपने ही कैडर पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए वह बाहर से आए नेताओं पर ज्यादा निर्भर है।

कैबिनेट विस्तार पर करन माहरा का तंज

माहरा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी के बीच का अंतर पूरी तरह उजागर कर दिया है। एक तरफ पार्टी खुद को “कार्यकर्ता आधारित संगठन” बताकर अपने समर्पित कार्यकर्ताओं से सालों तक मेहनत करवाती है, उन्हें संघर्ष, निष्ठा और त्याग का पाठ पढ़ाती है, वहीं दूसरी तरफ जब सत्ता में भागीदारी देने की बात आती है तो उन्हीं कार्यकर्ताओं को किनारे कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें -  तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, एक की मौत, अन्य घायल

BJP ने किया अपने कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय: माहरा

माहरा ने कहा जो कार्यकर्ता सालों तक दरी बिछाते रहे, पोस्टर लगाते रहे, चुनावों में दिन-रात जुटे रहे, आज वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनकी जगह उन नेताओं को मंत्री बनाया जा रहा है जिनकी जड़ें कभी कांग्रेस में रही हैं। यह न केवल कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय है, बल्कि भाजपा के मूल चरित्र पर भी सवाल खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरेगा पारा: मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

BJP को अपने ही कैडर पर भरोसा नहीं

करन माहरा ने आगे कहा कि यह साफ दिखता है कि भाजपा को अब अपने ही कैडर पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए वह बाहर से आए नेताओं पर ज्यादा निर्भर होती जा रही है। सत्ता के लालच में पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता कर रही है और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रही है। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है और संगठन के अंदर असंतोष बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं से पड़ोसियों के साथ महाकुंभ में प्रयागराज गई महिला भगदड़ के दौरान हुई लापता……………. परेशान परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में दी गुमशुदगी की तहरीर…………….

कार्यकर्ताओं के सम्मान और विश्वास से चलता है संगठन

माहरा ने जिस पार्टी की ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता होता है, जब वही खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे तो यह संगठन के लिए खतरे की घंटी है। भाजपा को यह समझना होगा कि केवल नारों और दावों से संगठन नहीं चलता, बल्कि कार्यकर्ताओं के सम्मान और विश्वास से चलता है और फिलहाल यही दोनों चीजें भाजपा अपने ही लोगों से छीनती नजर आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999