पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, दून SSP ने किया कई थाना और कोतवाली प्रभारियों का ट्रांसफर, लिस्ट

खबर शेयर करें -

 

Dehradun SSP Parmendra dobhal

Dehradun Police Transfer: देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने कई थाना और कोतवाली प्रभारियों के ट्रांसफर किये हैं। इस संबंध में उन्होंने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

देहरादून SSP ने किया कई थाना और कोतवाली प्रभारियों का ट्रांसफर

जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न कोतवाली और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  क्रशरों की मनमानी के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान -खनन कारोबारियों ने दी उग्र आंदोलन की भी चेतावनी
dehradun news
Dehradun police transfer

ऋषिकेश कोतवाली को हटाकर सौंपी कोतवाली नगर (देहरादून) की जिम्मेदारी

वहीं निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को ऋषिकेश कोतवाली से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर (देहरादून) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में कोतवाली नगर का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक हरिओम राज चौहान को स्थानांतरित कर प्रभारी चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय नियुक्त किया गया है।

डोईवाला निरीक्षक का भी किया ट्रांसफर

वहीं निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को डोईवाला से स्थानांतरित कर थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से हटाकर शिकायत प्रकोष्ठ शाखा का प्रभारी बनाया है। जबकि निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999