बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, एक बच्ची समेत तीन की हालात नाजुक

खबर शेयर करें -

 

speeding-car-runs-over-people-standing-by-roadside-in-haridwar-3-injured

Haridwar Accident: रुड़की से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। पिरान कलियर से आ रही है बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्ची समेत 3 लोग घायल बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बेकाबू स्कार्पियो कार ने राहगीरों को रौंदा

हादसा रविवार रात का बताया जा रहा है।पिरान कलियर में अब्दाल शाह रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने कहर बरपा दिया। भीड़भाड़ वाले इलाके में अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों पर कार चढ़ा दी। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Avalanche update : हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

​हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यूपी नंबर की एक स्कॉर्पियो तेज रफ़्तार से अब्दाल शाह रोड से आ रही थी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे सड़क किनारे खड़े लोगों और एक स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़-पढ़ाई के लिए नौवीं की छात्रा को डांटा तो उठाया ये कदम, परिजन परेशान, जांच में जुटी पुलिस

कार चालक मौके से फरार

स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौके देख आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को क्रेन की मदद से कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999