रुद्रप्रयाग में अभी भी हालात तनावपूर्ण: पांच निहंग अभी भी छत पर हैं चढ़े, पथराव की सूचना

खबर शेयर करें -
gurudwara occupy

रुद्रप्रयाग में अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पांच निहंग अभी भी नगरासू गुरूद्वारे की छत पर हैं चढ़े हुए हैं। सूचना ये भी है कि निहंग सिखों की ओर से अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग में अभी भी हालात तनावपूर्ण, पथराव की सूचना

बता दें पांच निहंग सिख अभी भी गुरुद्वारा की छत पर चढ़े हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार एक निहंग सिख खाना लेने के लिए नीचे आया हुआ था। इस दौरान ऊपर डटे हुए निहंगों ने उसके बचाव के लिए पथराव करना शुरू कर दिया। ताकि नीचे खड़ा पुलिस बल उसे पकड़ न ले।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर
gurudwara occupy

सिखों की ओर से बनाया जा रहा अराजकता का माहौल

बताया जा रहा है निहंग सिखों की ओर से अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। आईटीबीपी और पुलिस के जवान गुरुद्वारा परिसर में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार दो निहंग सिख बीती रविवार की रात रूद्रप्रयाग प्रशासन से माफी मांगने के बाद वहां से निकल आए थे। लेकिन पांच निहंग अभी भी छत पर डटे हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  पत्थरबाजों को सिखाया सबक, मुखानी पुलिस ने 03 युवकों को लिया हिरासत में
gurudwara occupy

निहंगों ने दो लोगों को बनाया था बंधक

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बाबा बेहंत सिंह के अनुसार शनिवार दोपहर को गुरुद्वारा में कब्ज़ा करने वाले निहंगों ने दो लोगों को अपने कब्जे में रखा था। इनमें से एक व्यक्ति को शनिवार देर रात ही छोड़ दिया था, जबकि एक सेवादार को रविवार को वार्ता के बाद छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें -  Vijay Malhotra Death : Delhi BJP के पहले अध्यक्ष का निधन, बीते दिन ही PM ने किया था जिक्र

क्या है निहंगों की मांग?

निहंग सिख यात्रियों का कहना है कि कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद गिरफ्तार किए गए निहंग सिखों को रिहा किया जाए। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वो देशभर से बड़ी संख्या में निहंग सिख उत्तराखंड पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे। उनकी मांगों को लेकर जिले की एसपी समेत जिले के अधिकारी उनसे वार्ता कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999