Mansa Devi Stampede: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, अब तक 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत!, कई घायल

खबर शेयर करें -
Mansa Devi temple Stampede Haridwar

Mansa Devi temple Stampede Haridwar: आज यानी रविवार सुबह हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्द पीठ मनसा देवी मंदिर में एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में अचानक से भगदड़ मच गई। जिसमें अब तक कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें कि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी अधिक थी। भारी संख्या में माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े थे। जिसके चलते भगदड़(Mansa Devi Stampede) मच गई।

haridwar

मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ Mansa Devi Stampede

खबरों की माने तो सुबह के समय मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। कहा जा रहा है कि इसी के चलते स्थिति बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर तुुरंत ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत और बचाव का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

video link-https://youtube.com/shorts/dK0c-v8bBhU?si=Js-G0DgxTSxpAjxr

बिजली का करंट लगने से मची भगदड़!

शुरुआती जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि सीढ़ियों वाले रास्ते पर ये हादसा हुआ। कहा जा रहा है कि बिजली का करंट लगने के चलते भगदड़ मची। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शिंकर पांडे ने मीडिया एजेंसी को बताया कि मनसा देवी मंदिर में अब तक 6 लोगों की जान गई है। भारी भीड़ के कारण भगदड़ मची।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कल से बारिश और बर्फबारी

35 लोगों के घायल होने की खबर

हरिद्वार(Haridwar News) के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने मनसा देवी सीडी मार्ग पर हुई घटना में अपडेट देते हुए बताया कि इस घटना में कुल 35 लोग घायल हुए हैं जिसमें 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999