देहरादून- यूसीसी में बड़ी राहत: विवाह पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाकर एक साल की गई, 60 दिन की शर्त नए विवाहों पर ही लागू

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज– उत्तराखंड की धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब पहले से हुए विवाहों के लिए पंजीकरण की समय सीमा छह माह से बढ़ाकर एक साल कर दी गई है। यह फैसला उन दंपतियों के लिए बड़ी राहत है जो किसी कारणवश अभी तक विवाह का पंजीकरण नहीं करा सके हैं।

हालांकि, यह सुविधा केवल यूसीसी लागू होने से पहले हुए विवाहों के लिए ही है। वहीं, अधिनियम लागू होने के बाद होने वाले विवाहों के लिए पहले की तरह 60 दिन की समयसीमा ही लागू रहेगी।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़-इस बेटी ने एसएससी की परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर विदेश मंत्रालय में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर की नियुक्ति पाई

सरकार की ओर से इस बदलाव को लेकर विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने एक अध्यादेश जारी कर दिया है। अब इस अध्यादेश को आगामी छह माह के भीतर विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार इसे 19 अगस्त से गैरसैंण में शुरू होने वाले मानसून सत्र में सदन के पटल पर रख सकती है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैरामेडिकल कॉलेज के लिए बनेगी कॉउंसिल, धामी कैबिनेट ने लिया फैसला

गौरतलब है कि हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 17 जुलाई को ही इस संभावित बदलाव का खुलासा कर दिया था। सरकार के इस फैसले से हजारों परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिन्हें अब विवाह पंजीकरण की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का और समय मिल जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999