पत्नी से वीडियोकॉल करते हुए खुद को मारी गोली

खबर शेयर करें -


आत्मघाती कदम के पीछे की वजह साफ नहीं
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से वीडियोकॉल पर बात करते समय तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंदेशा है कि पत्नी से किसी विवाद के बाद युवक ने जान दे दी।

समीर अधिकारी (40) ट्रांजिट कैंप के शिवनगर में अपने परिवार के साथ रहता था। उसका स्वयं का व्यवसाय था। सोमवार को पत्नी मीनू दो बच्चों दीपंग और साक्षी के साथ अपने मायके गई थी। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे समीर घर की दूसरी मंजिल में बने स्टोर रूम में गया और दरवाजा बंद कर तमंचे से सिर पर गोली मार ली। समीर के बड़े भाई रविंद्र अधिकारी ने बताया कि बंद दरवाजा तोड़ा तो लहूलुहान हालत में समीर नीचे पड़ा था।

यह भी पढ़ें -  संसद में अनोखा बैग लेकर पहुंची प्रियंका गांधी, क्या लिखा था उस पर? पढ़ें यहां


पुलिस ने बताया कि बरामद तमंचे और खोखे पर उसका नाम लिखा था। एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि मोबाइल हिस्ट्री से पता चला है कि घटना के समय समीर अपनी पत्नी से वीडियोकॉल पर बात कर रहा था।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999