संसद में अनोखा बैग लेकर पहुंची प्रियंका गांधी, क्या लिखा था उस पर? पढ़ें यहां

खबर शेयर करें -

Priyanka Gandhi reached Parliament with a unique bag, what was written on it? read here

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए सोमवार को एक ऐसे हैंडबैग के साथ संसद पहुंची जिस पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था। उन्होनें जो हैंडबैग लिया हुआ था उस पर अंग्रेजी में फिलिस्तीन Palestine लिखा हुआ था। इसी के साथ फिलिस्तीन से जुड़े कई प्रतीक भी बने हुए थे, जिसमें एक तरबूज भी शामिल था जिसे फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि प्रियंका गांधी कई मौकों पर गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती रही है और फिलिस्तीनियों के साथ एकडुटता व्यक्त करती रही हैं।

इजरायल के पीएम नेतन्याहू की आलोचना की

इससे पहले जून में भी प्रियंका गांधी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी और उनकी सरकार पर बर्बरता का आरोप लगाया था। कांग्रेस महासचिव की यह टिप्पणी नेतन्याहू द्वारा अमेरिकी कांग्रेस को दिए भाषण में गाजा में इजरायल के चल रहे युद्ध का बचाव करने के बाद आई थी। प्रियंका गांधी ने कहा था कि अब केवल नागरिकों, माताओं, पिताओं, डॉक्टरों, सहायता कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, शिक्षकों, लेखकों, कवियों, वरिष्ठ नागरिकों और उन हजारों निर्दोष बच्चों के लिए आवाज उठाना पर्याप्त नहीं है, जो गाजा में हो रहे भयानक नरसंहार में दिन प्रतिदिन मारे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के चार जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

पोस्ट में क्या लिखा था प्रियंका गांधी ने? एक्स के एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा था, यह हर सही सोच वाले व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसमें उन सभी इजरायली नागरिक भी शामिल हैं जो घृणा और हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं, और दुनिया की हर सरकार की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे इजरायली सरकार की नरसंहारकारी कार्रवाईयों की निंदा करें और उन्हें रोकने के लिए मजबूर करें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, पूजा-अर्चना कर लिया बाबा का आशीर्वाद, VIP दर्शन पर उठने लगे सवाल!
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999