मौसम विभाग ने इन तीन जिलों में किया भारी-बारिश अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -


देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जनपदों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है. जबकि बाकी कुछ जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद लगाई गई है. राज्य में आधी रात से ही कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. आज गुरुवार को भी कई जगहों पर तेज बारिश लोगों की मुसीबत बढ़ा सकती है.

भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड में कई जिले आज तेज बारिश से प्रभावित रह सकते हैं. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है. इन तीनों ही जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी देहरादून में आधी रात से ही तेज बारिश का सिलसिला जारी है. गुरुवार सुबह को भी आसमान में काले बादल छाए रहे. जबकि भारी बारिश भी कई जगह पर देखने को मिली है. इसके चलते राजधानी देहरादून में इसका तापमान पर भी काफी ज्यादा असर देखने को मिला
उत्तराखंड में येलो अलर्ट: प्रदेश में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है. चमोली, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधमसिंह नगर जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. हालांकि मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. पर्वतीय जनपदों में बारिश से अलर्ट रहने का सुझाव दिया गया है. खास तौर पर उत्तरकाशी जिले में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है. ऐसे में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने के सुझाव दिए गए हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में आपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने की जांच डीजी हेल्थ स्तर की विशेष कमेटी से करने के कोर्ट ने दिए आदेश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999