स्मार्ट औद्योगिक शहर के रूप में विकसित होगा उत्तराखंड का खुरपिया फार्म

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री धामी की पहल लाई रंग, पीएम मोदी के सामने की थी पैरवी

15 हजार करोड़ का आएगा निवेश, 50 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

देहरादून। भारत सरकार के राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के तहत ऊधमसिंह नगर जनपद में स्थित खुरपिया फार्म को स्मार्ट औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में विशेष अनुरोध किया था। सीएम धामी का कहना था कि इस परियोजना के माध्यम से उत्तराखंड में 15 हजार करोड़ का निवेश संभावित है और करीब 50 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व सीएम हरीश रावत बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर देहरादून में उपवास में बैठे… देखें वीडियो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बुधवार को एनआईसीडीपी के तहत ₹28,602 करोड़ के अनुमानित निवेश के साथ 12 नए परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से देश में औद्योगिक नोड्स और शहरों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार होगा जो आर्थिक विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा। उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के खुरपिया फार्म को इस औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिन्हित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

खुरपिया फार्म में भारत सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से 1002 एकड़ भूमि पर 1265 करोड़ की लागत से स्मार्ट औद्योगिक शहर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के विशेष प्रयासों से परियोजना की स्थापना और संचालन के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999