मौसम विभाग ने जारी किया मौसम अलर्ट पड़े खबर

Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज से मौसम करवट लेगा। सूखी ठंड से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर आई है, क्योंकि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस परिवर्तन से तापमान में गिरावट आएगी और मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  सावधान : नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं नैनीताल?, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की नजर

शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र में देहरादून सहित सात जिलों में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में नए साल के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है और सूखी ठंड परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान के अनुसार बारिश और बर्फबारी नहीं होने की वजह से आने वाले दिनों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। जबकि मैदानी क्षेत्र में कोहरा लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकता है।
मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को देहरादून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। कुछ देर हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर बार फिर बादल छा गए और शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें -  बाइक से शहर की सड़कों पर निकले DM और SSP, पिंक बूथ और टॉयलेट के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार 11 और 12 जनवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999