मानसून बढ़ा रहा परेशानी: उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, संभलकर रहें

खबर शेयर करें -

 

mausam alert uttarakhand

Uttarakhand Weather  News: उत्तराखंड में इन दिनों मानसून कहर बरपा रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगह सड़कें मलबे और भूस्खलन से बंद हैं तो कहीं नदी नालों का पानी उफान पर आने से लोग परेशान है। 

21 अगस्त को उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 21 अगस्त को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अगले चार दिनों तक मानसून की गतिविधि सामान्य से तेज रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली से थलीसैंण जा रही बोलेरो नयार नदी में गिरने से एक महिला की मौत, छह घायल

मानसून की गतिविधि सामान्य से तेज रहने का अनुमान

वहीं 22 अगस्त को चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चंपावत जिले में मानसून तेज रह सकता है। कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं 23 से 25 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बौछारों का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999