uttarakhand-सम्मोहन और भूत-प्रेत का भय दिखाकर 70 वर्षीय महिला से तीन लाख के जेवर लूटे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों ने काशीपुर से आई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर सम्मोहन और भूत-प्रेत का भय दिखाकर उसके जेवरात और नकदी लूट ली। पीड़िता के मुताबिक आरोपी करीब तीन लाख रुपये के जेवरात ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

काशीपुर के कुंडेश्वरी निवासी 70 वर्षीय शांति जोशी 14 अगस्त को अपने भाई गणेश जोशी के घर लामाचौड़ आई थीं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त को वह ब्लॉक भगवानपुर रोड स्थित अपने जेठ के घर से बेरीपड़ाव स्थित चाचा के घर जाने के लिए निकली थीं।

यह भी पढ़ें -  मोटा हल्दू की बेटियों ने सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल में दिव्या सुयाल ने 98.4% व दीक्षा सुयाल ने 95% अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

ई-रिक्शा से कालाढूंगी रोड स्थित कालू सिद्ध मंदिर चौराहे के पास पहुंचने पर तीन युवक उनके पास आए। महिला के अनुसार युवकों ने उनसे कहा कि उनके ऊपर भूत-प्रेत का साया है। इसी दौरान एक युवक ने अपने ऊपर भी ऐसी परेशानी होने और किसी बाबा द्वारा उसे ठीक किए जाने की बात कही।

बातचीत में उलझाने के बाद तीनों युवक महिला को अपने साथ नवाबी रोड की ओर ले गए और एक दुकान के पास बैठा दिया। आरोप है कि वहां युवकों ने भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला के कानों के कुंडल, गले का मंगलसूत्र और करीब 1200 रुपये नकद ले लिए। पीड़िता के अनुसार इस दौरान परिजन लगातार उन्हें फोन कर रहे थे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें फोन नहीं उठाने दिया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-शहीदों के नाम पर होंगे प्रदेश के ये आठ मोटर मार्ग, शासनादेश जारी

वारदात के बाद महिला बदहवास हालत में किसी तरह अपने भाई और परिजनों तक पहुंचीं और पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999