मां ने बेटे पर लगाया ये आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के आदर्शनगर की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में अपने बेटे पर ही रिहाइशी मकान के बड़े हिस्से को धोखाधड़ी कर बेचने और एक महिला पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच एसआईटी को भेजी जाएगी।

तहरीर के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि नोएडा निवासी उनके बेटे और हल्द्वानी निवासी एक महिला ने छल-कपट करके साठगांठ से उनकी रिहाइशी भूमि के करीब 1800 स्क्वॉयर फीट रकबे को अवैध रूप से कब्जा लिया है। महिला ने इससे भारी मानसिक और आर्थिक क्षति होने की बात कही है। पीड़िता ने अपने बेटे और उसके साथ इसमें शामिल महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच एसआईटी को सौंपी जाएगी। उसमें तथ्य सामने आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें -  जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन ने किया गाड़ियों के समय में बदलाव

ये देखे रिपोर्ट की कॉपी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999