मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान: मतदाता जागरूकता और हरियाली का संकल्प

खबर शेयर करें -

स्वीप नैनीताल की पहल: 9000 से अधिक पौधों के साथ वोट और पर्यावरण दोनों के प्रति जागरूकता का संदेश

भीमताल (नैनीताल) 16 जुलाई 2025 (सू.वि.) :- हरेला पर्व के शुभ अवसर पर स्वीप (SVEEP) नैनीताल द्वारा “मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान” थीम के अंतर्गत एक विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक स्वीप गोविंद राम जायसवाल तथा जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें -  6 महीने पहले हुई थी नवविवाहिता की शादी,गिरने से मौत

विकास भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए वृक्षारोपण किया और परिसर की सफाई भी की। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई, जिसमें लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश निहित था।

उद्यान विभाग द्वारा इस अवसर पर निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए। जनपद नैनीताल में स्वीप के तहत अब तक 9000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त जिले की सभी विधानसभाओं के बूथों पर भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें -  IND vs AUS: रोहित शर्मा और विराट कोहली का नहीं चला बल्ला, इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तो हुई मगर…

कार्यक्रम में एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वीप टीम से राकेश लाल वर्मा, गोविंद मर्तोलिया एवं दीपा रैकवाल सहित अन्य ने भी योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999