नैनीताल- यहाँ गुलदार का कहर: जंगल में घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में दहशत

खबर शेयर करें -

नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक में गुलदार के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल मौके पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली गांव के कीटोड़ा तोक निवासी रेखा देवी (पत्नी पान सिंह) गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिलाओं ने शोर मचाया और रेखा देवी की दर्दभरी चीखें दूर तक सुनाई दीं, लेकिन गुलदार ने उन्हें नहीं छोड़ा।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में बढ़ते गुलदार के आतंक पर सीएम गंभीर, प्रमुख सचिव वन को दिए ये निर्देश

गुलदार महिला को करीब दो किलोमीटर तक जंगल के भीतर घसीट ले गया। हमले में रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम को महिला का शव जंगल के अंदर से बरामद हुआ।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के स्वजन गहरे सदमे में हैं, वहीं ग्रामीणों के मन में भय का माहौल है। क्षेत्र में लगातार हो रहे गुलदार हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार गुलदार की गतिविधियों की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें -  यौन शोषण के मामले में Brij Bhushan Singh बरी, कोर्ट ने बंद किया केस

सूचना मिलने पर डीएफओ, भीमताल विधायक और सीएमओ नैनीताल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस दौरान विधायक रामसिंह कैड़ा ने अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि या तो गुलदारों को जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए या फिर इन्हें मारने की कार्रवाई की जाए।

वन विभाग की टीम ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  12 नवंबर को मनाया जाएगा लोकपर्व ईगास, संस्कृति विभाग करवाएगा कई कार्यक्रम

फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद ओखलकांडा क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999