*कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट*

खबर शेयर करें -

*वीकेंड यातायात अलर्ट एवं डायवर्जन प्लान यातायात शाखा भवाली/भीमताल जनपद-नैनीताल।*

*दिनांक 06/11/2026 से दिनांक 08/11/2026 तक कैंची धाम,भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में धनतेरश/वीकेंड के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्धारित यातायात प्लान लागू किया गया है।*

*1.भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध-*
• समय: प्रातः03:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
• कार्यवाही:भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर रोका जाएगा।
*2. बसों एवं चौपहिया वाहनों के लिए डायवर्जन:-*

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में खौफनाक वारदात, नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर किया हमला, उंगली काटी, बाइक लूटकर फरार

• समय: प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
रूट डायवर्जन विवरण:
• अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन:
o लमगड़ा ➔ धनाचूली ➔ धारी ➔ खुटानी बैंड ➔ भीमताल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
• हल्द्वानी,काठगोदाम एवं मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा,जागेश्वर,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन:
o खुटानी बैंड भीमताल ➔ धारी ➔ धनाचूली बैंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
• काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहन:
o खुटानी बैंण्ड से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर ➔ रामगढ़ मार्ग से जाएंगे।
*3. कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों एवं प्राइवेट वाहनों के लिए पार्किंग एवं शटल व्यवस्था:-*

यह भी पढ़ें -  काशीपुर में 14 साल पुराने मामले में बड़ा एक्शन, दो मौजूदा विधायकों समेत 24 आरोपितों के खिलाफ NBW

• वाया भीमताल आने वाले प्राइवेट वाहन:
o अपने निजी वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल में पार्क करें।
o यहाँ से स्थानीय शटल सेवा द्वारा भवाली/कैंची धाम मंदिर तक पहुँचें।
• वाया ज्योलिकोट➔गेठिया➔  नैनीताल मार्ग से आने वाले प्राइवेट वाहन:
o अपने निजी वाहन भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क करें।
o यहाँ से स्थानीय शटल सेवा द्वारा कैंची धाम मंदिर तक जायेंगे।
*4-भीमताल/नैनीताल/ज्योलिकोट* की ओर से आने वाले स्थानीय वाहन जो कि खैरना/गरमपानी/बेतालघाट की ओर जाना चाहते है वाया दूनीखाल-रातीघाट मोटर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : अंगनार के काटने से चोपड़ा गांव के भीम सिंह की मौत

*5. भीमताल से आने वाले वाहन-*
• अल्मोड़ा/रानीखेत/कैंची धाम हेतु: नैनी बैंड प्रथम➔  सैनेटोरियम बाईपास मोटर मार्ग ➔ शिप्रा पुल भवाली से गंतव्य की ओर।

*6. टैक्सी एवं दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध-*
• वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी एवं दुपहिया वाहनों/पीली नम्बर प्लेट दुपहिया वाहनों  का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

*⚠️ आमजन एवं पर्यटकों से अपील: यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन,पार्किंग एवं शटल व्यवस्था का पालन करें,ताकि अनावश्यक जाम एवं असुविधा से बचा जा सके।नैनीताल पुलिस का सहयोग करें और अपनी यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनाएं।*

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999