उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए परिवहन निगम के बेड़े में 59 नई बसें शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बसों के संचालन से यात्रियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी

नई बसें बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप तैयार की गई हैं। इनका आवंटन प्रदेश के तीन मंडलों में किया गया है। नैनीताल मंडल को 19 बसें….गजबकि टनकपुर और देहरादून मंडल को 20-20 बसें दी गई हैं। इन बसों का संचालन जरूरत के हिसाब से अलग-अलग मार्गों पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  देहरादून समेत इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण सरकार की प्राथमिकता है। खासकर पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाने के लिए सड़क संपर्क के साथ बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी जरूरी है। नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर CS की बैठक, तीर्थ यात्रियों के लिए वन-वे पैदल मार्ग बनाने के दिए निर्देश

वर्तमान में उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हैं। इनमें निगम की अपनी 891 बसें और 385 अनुबंधित बसें शामिल हैं। अब 59 नई बसों के शामिल होने से परिवहन निगम की सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। बीएस-06 मानकों वाली इन बसों से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को नई बसों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र को बेहतर परिवहन सुविधाओं से जोड़ना है…ताकि पर्वतीय और दूरस्थ इलाकों के लोगों को भी आवागमन में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें -  आय से अधिक संपत्ति मामले में गणेश जोशी की बढ़ी मुश्किलें?, नहीं दे पाए जवाब, कोर्ट से मांगा समय

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, विधायक भूपाल राम टम्टा, सचिव एवं परिवहन आयुक्त रविनाथ रामन सहित परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999