बिंदुखत्ता में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

खबर शेयर करें -

घोड़ानाला क्षेत्र की घटना, तीन माह से ससुराल में रह रहा था युवक; पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेजा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : यहां कार ने शिक्षक को टक्कर मार हवा में उछाल दिया

पुलिस के अनुसार, बरेली जिले के फरीदपुर स्थित होली चौराहा निवासी 37 वर्षीय राजेश फल-सब्जी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पिछले करीब तीन माह से बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि बीते दिन राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान पत्नी ने उसे टोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद राजेश गुस्से में दूसरे कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें -  किसान आत्महत्या प्रकरण: CM ने की पीड़ित के परिजनों से फ़ोन पर बात, बोले दोषी बचेगा नहीं

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने और अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो राजेश पंखे के सहारे दुपट्टे से बने फंदे पर लटका हुआ था। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हल्द्वानी मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999