महिला कांग्रेस की नवनियुक्त आब्ज़र्वर पूनम पंडित का पहला उत्तराखंड दौरा, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

खबर शेयर करें -

poonam pandit dehradun

महिला कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड की नवनियुक्त आब्ज़र्वर पूनम पंडित पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया।

पूनम पंडित ने बताई अपनी प्राथमिकता

पूनम पंडित ने महिला कांग्रेस की सभी महिलाओं के साथ बैठक की और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। कांग्रेस नेता पूनम पंडित ने कहा कि उत्तराखंड महिला कांग्रेस में अपार संभावनाएं हैं। संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करना, महिलाओं के मुद्दों को उठाना और कांग्रेस की विचारधारा को समाज के सभी वर्गों तक फैलाना मेरी प्राथमिकताएं होंगी। सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल में फायरिंग: दो पक्षों में कहासुनी के बाद चली गोलियां, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

संगठन के विस्तार के लिए लगन से करेंगे काम: ज्योति रौतेला

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने बयान में कहा कि पूनम पंडित का अनुभव और मार्गदर्शन उत्तराखंड महिला कांग्रेस के लिए बहुत कीमती साबित होगा। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और ज़्यादा मज़बूती मिलेगी। हम सब मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आरटीओ द्वारा वाहन परमिट रद्द करने की कार्यवाही से भड़का ट्रक ऑनर्स महासंघ, गाड़िया एवं चाबीयां आरटीओ को सौपने का किया ऐलान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999