पाकिस्तान बना नया चैंपियन, फाइनल में भारत को बड़ो मार्जिन से हराया सारे स्टार खिलाड़ी रहे फ्लॉप- Under 19 Asia Cup 2025

खबर शेयर करें -

under-19-asia-cup-2025-pak-beat-india in finals

Under 19 Asia Cup 2025: अंडर-19 एशिया कप को उसका नया चैंपियन मिल गया है। ये और कोई नहीं बल्कि हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान है। जी हां, पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत को पाक ने फाइनल में 191 रनों के बड़े मार्जिन से मात दी है।

पाकिस्तान ने जीता अंडर-19 एशिया कप 2025 का खिताब Under 19 Asia Cup 2025

दरअसल फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले खेलने का फैसला किया। जहां समीर मिन्हास के तूफानी शतक की बदौलत टीम ने बोर्ड पर 347 रन लगाए। हालांकि जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 156 रन ही बना पाई। वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे समेत सारे स्टार खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- यहाँ शराब के नशे में तीन युवतियों ने सड़क में जमकर किया हंगामा, लगी सड़क पर नाचने

फाइनल में भारत को बड़ो मार्जिन से हराया

जहां वैभव सूर्यवंशी 10 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। तो वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे केवल दो रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

10वें नंबर पर आए दीपेश देवेन्द्रन ने ही सम्मानजनक पारी खेली। उन्होंने 16 गेंद में 36 रन बनाए। पाक के गेंदबाजों में अली रजा ने 42 रन देकर 4 विकेट चटकाए। तो वहीं मोहम्मद सयाम, अब्दुल सुबहान और हुज़ैफा एहसान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999