मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारी पर फूटा निशंक का गुस्सा, Video Viral

खबर शेयर करें -

 

Ramesh Pokhriyal Nishank VIRAL VIDEO (1)

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) का एक वीडियो वायरल हो रहा(Video Viral) है। जिसमें उनका गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया। पूर्व केंद्रीय मंत्री का ये गुस्सा पुलिस अधिकारी पर फूटा। दरअसल जनसुनवाई के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी समस्या रखी। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा उसे लगातार धमकाया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारी पर फूटा निशंक का गुस्सा

मिली जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति को कुछ लोगों द्वारा धमकाया जा रहा था। इस दौरान उस व्यक्ति के घर पर हमला भी हुआ। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद निशंक से पीड़ित व्यक्ति ने गुहार लगाई। समस्या को सुनते हुए मंत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ऑफिसर को उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई।

यह भी पढ़ें -  CM Dhami Birthday : युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम धामी का जन्मदिन, भंडारे का भी हुआ आयोजन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

निशंक ने कहा कि यहां गुंडागर्दी नहीं चलेगी। अगर आधिकारिक मौजूद है तो उनकी ड्यूटी भी बनती है कि गुंडागर्दी के खिलाफ तेजी से होगा एक्शन लिया जाए। इसी का ही वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999