पहले बेरहमी से पीटा, फिर दिया तीन तलाक, पति समेत 3 पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

 

triple-talaq-case

Triple Talaq Case In Haridwar: हरिद्वार के लक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां के रणसूरा गांव की एक महिला ने अपने पति और उसके दो साथियों पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का आरोप है कि पति व अन्य ने घर में घुसकर ना सिर्फ गाली-गलौज और मारपीट की बल्कि पति ने जबरन तीन तलाक भी दिया। इसी को लेकर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। तो वहीं पीड़िता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

निकाह के बाद से ही दहेज के लिए कर रहे थे प्रताड़ित Triple Talaq Case In Haridwar

देश में तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी कई लोगों में इसका डर तक नहीं है। कई ऐसे मामले सामने आ गए है जहां पति द्वारा पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला जा चुका है। ताजा मामला हरिद्वार के लक्सर से आया है।

यह भी पढ़ें -  महिला अस्पताल में भीषण आग!, 3 नवजात की दर्दनाक मौत, कई घायल

पुलिस के अनुसार, रणसूरा निवासी एक महिला ने पति व अन्य दो के खिलाफ शिकायत दर्ज की। जिसमें उसने बताया कि 15 मार्च 2023 को उसका निकाह मंगलौर क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी युवक के साथ हुआ। मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ निकाह किया गया। लेकिन निकाह के बाद से ही महिला को कम दहेज लाने पर प्रताड़ित किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -  रक्षाबंधन पर घर आई थी युवती, दोस्त ने शादी के लिए बनाया दबाव, परेशान होकर लगा लिया मौत को गले

बेटे के मरने के बाद से मायके रह रही थी पीड़िता

3 अक्टूबर 2025 को महिला ने पुत्र को जन्म दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद 10 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद से 18 अक्टूबर 2025 से वो अपने मायके में ही रह रही है।

जबरन घुसकर पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर दिया तीन तलाक

महिला ने आरोप लगाया कि शाम करीब पांच बजे उसका पति और उसके दो अन्य साथी उसके घर पहुंचे। तीनों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर पति ने टूटी हुई कांच की बोतल से महिला पर हमला किया। जिसके चलते उसके दाहिने कान और गर्दन पर चोटें आईं है। शोर सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें -  दशहरा पर अल्मोड़ा नगर में डायवर्ट रहेंगे रूट, डाल लें एक नजर

पति समेत 3 पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित महिला ने ये भी कहा कि इस दौरान पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध तीन तलाक दे दिया। महिला की तहरीर के बाद पति समेत तीन लोगों के खिलाफमुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999