सकुशल संपन्न हुआ कांवड़ मेला, DM और SSP ने मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

haridwar dm ssp daksheswar temple

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिला। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा और गंगाजल से अभिषेक का विशेष महत्व बताया।

DM और SSP ने लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

वहीं, कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर भी दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और हरिद्वार में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए कांवड़ मेले के बाद भगवान का आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें -  Kathua Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद, देवभूमि में शोक की लहर

कांवड़ मेले की सफलता पर पुलिस प्रशासन ने सहयोगियों को किया सम्मानित

वहीं कांवड़ मेला 2026 सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मेले के दौरान की गई व्यवस्थाओं और चुनौतियों का जिक्र करते हुए आगामी वर्षों की बेहतर प्लानिंग पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत -गोरलचौड़ ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय आउटरीच प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 89 कार्मिकों ने लिया भाग*

एडीजी कानून-व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने कहा कि शासन, प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से कांवड़ मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि ड्यूटी में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग की गई है, ताकि मेले के दौरान सामने आई कमियों को चिन्हित कर आने वाले सालों के लिए बेहतर प्लानिंग की जा सके।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ेगा, निगम ने शुरू की प्रक्रिया — 1250 दुकानों पर लागू होगा नया सिस्टम

स्थानीय लोगों और पत्रकारों का भी जताया आभार

वहीं आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कांवड़ मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले स्थानीय लोगों, पत्रकारों और बाहर से आई पुलिस फोर्स का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे और आपदा की चुनौती के बीच कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी थी।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999