नितिन भदौरिया बने ऊधम सिंह नगर जिले के डीएम, 27वें जिलाधिकारी के रूप संभाली जिले की कमान

खबर शेयर करें -

नितिन भदौरिया

27वें जिलाधिकारी के रूप में आज नितिन भदौरिया ने जनपद का कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी उदय राज सिंह की सेवानिवृति के बाद शासन द्वारा आईएएस नितिन भदौरिया को जनपद की कमान सौंपी है।

नितिन भदौरिया बने ऊधम सिंह नगर जिले के डीएम

नितिन भदौरिया ने ऊधम सिंह नगर जिले की 27वें जिलाधिकारी के रूप में कमान संभाल ली है। नवनियुक्त जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पन्तनगर गेस्ट हाउस में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक ली। इससे पूर्व जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी व पंकज उपाध्याय ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  मंत्रियों के घरों पर लगेंगे बिजली के स्मार्ट मीटर, सीएम धामी ने दिए निर्देश

27वें जिलाधिकारी के रूप संभाली जिले की कमान

डीएम भदौरिया ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों में तीव्रता रखी जाए। जिले को सभी विकासरत कार्यों में प्रथम स्थान पर बनाएं रखें। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में पंजिकृत समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में एक और हादसा: बोल्डर गिरने से मजदूर की मौत, 5 घायल

तेजी से करें सड़कों की मरम्मत

नितिन भदौरिया ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करें। इसके साथ ही सड़कों की मरम्मत भी त्वरित गति से करें ताकि जनता को अनावश्यक समस्याओं का सामाना न करना पड़े। पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण, नेशनल गेम से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट को समय रहते पूरा करना है ताकि इसका फायदा सभी को मिल सके।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999