आगामी मानसून के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को नोटिस निर्गत

खबर शेयर करें -

आगामी मानसून के दौरान संभावित जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आज उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी तथा राजस्व उप निरीक्षक, काठगोदाम द्वारा रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला एवं गोला नदी के निकट स्थित संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संभावित रूप से प्रभावित होने वाले 150 भवन /स्ट्रक्चर को चिह्नित कर लगभग 150 नोटिस निर्गत किए गए। नोटिस के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को अवगत कराया गया कि मानसून के दौरान जलस्तर में किसी भी समय अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे जन-धन की हानि की संभावना बनी रहती है। अतः सभी परिवारों से अनुरोध किया गया कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित हो जाएँ।

यह भी पढ़ें -  युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, मांगा ‘तीन संकल्पों का गुलदस्ता’

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों को नदी एवं नालों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने, बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की गई।

प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव 2024: ऋषिकेश पहुंच पीएम मोदी ने की जनसभा शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

— उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999