कालाढूंगी(कोटाबाग) /कोटाबाग में “जन जन की सरकार जन के द्वार” शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

खबर शेयर करें -


सीएम स्वरोजगार योजना के 16 लाभार्थियों को 13 लाख के चेक, 6 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित

510 लाभार्थियों को शिविर का मिला लाभ

शिविर में 250 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 190 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

170 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान कराया गया

क्षेत्रीय सांसद, विधायक सहित विभिन्न जन प्रतिनिधियों ने किया प्रतिभाग

राज्य एवं केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई

राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकास खण्ड कोटाबाग के विकास खण्ड सभागार में “जन जन की सरकार जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत वृहद जन कल्याणकारी शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की जनता ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी उनके द्वार पर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।
लाभार्थियों को मिला प्रत्यक्ष लाभ

शिविर में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 16 नवोदित उद्यमियों को कुल 13 लाख रुपये के उपादान के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत 4 महिलाओं को किट प्रदान किए गए।

शिविर में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई जानकारी
उद्योग, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक, होम्योपैथी खाद्य सुरक्षा, राजस्व, पंचायतीराज, वन, श्रम, सेवायोजन, विद्युत, पेयजल,सहित विभिन्न कुल 27 विभागों द्वारा शिविर में स्टॉल लगाए गए।
इन विभागों से आए अधिकारियों ने उपस्थित जनता को स्वरोजगार, कृषि यंत्र अनुदान, उद्यान योजनाओं, पेंशन, छात्रवृत्ति जैसी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उद्यमियों, स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं एवं महिलाओं को उद्यम स्थापना, बैंक से ऋण, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण तथा बाजार उपलब्धता के संबंध में विशेष मार्गदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें -  पारखी नजर से पकड़े गये शातिर चोर,मुखानी पुलिस ने भारी मात्रा में सोने चाँदी के जेवरात व नगदी के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शिविर में अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया

शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा सड़क चौड़ीकरण, सड़क किनारे झाड़ी कटान, नाली की सफाई एवं सड़क सुधारीकरण, कृषि भूमि में तारबाड़ लगवाने, भूमि कटाव की रोकथाम, सिंचाई गूलों की मरम्मत आदि से संबंधित कुल 250 शिकायतें एवं मांग पत्र प्रमुखता से प्रस्तुत किए गए। जिनमें से 190 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को समय सीमा निर्धारित कर निस्तारण के निर्देश दिए। तथा खण्ड विकास अधिकारी को मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए। शिविर में 580 लोगों द्वारा प्रत्यक्ष लाभ लिया।

शिविर में सांसद नैनीताल-उधमसिंगनगर अजय भट्ट,विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत एवं अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद नैनीताल-उधमसिंह नगर अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य से यह जन जन की सरकार जन जन के द्वार शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है संबंधित विभाग द्वारा समयबद्ध रूप से निस्तारण किया जाए।उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि पशुओं को बीमारी होने पर पशुपालक 1962 नंबर पर कॉल कर सकता है, पशुपालकों को उनके जानवरों के ईलाज हेतु 108 की तर्ज पर चिकित्सा वाहन पंहुचेगा।

यह भी पढ़ें -  मोदी सरकार द्वारा श्रम संहिताओं को लेकर फैलाया गया झूठ देशभर में मजदूरों के विरोध प्रदर्शनों से हुआ पूरी तरह बेनकाब : माले

उन्होंने जल जीवन मिशन से संबंधित प्राप्त शिकायत पर कहा कि जल जीवन मिशन में अधूरे कार्यों को पूर्ण करने हेतु सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें योजना का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने अटल आयुष्मान योजना के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि जिस भी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वह तुरंत बना लें। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ मिले, उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो इन्हीं उद्देश्यों से यह शिविर आयोजित हो रहे हैं।

विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने कहा कि इस तरह के शिविरों से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ रही है।

शिविर में पेयजल से संबंधित शिकायत जिसमें देवरामपुर एवं अन्य गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न अधूरे कार्यों को पूर्ण करने व पेयजल उपलब्ध कराने संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, इस संबंध में शिविर में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद द्वारा उपजिलाधिकारी कालाढूंगी को मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कार्य में लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को समुचित पेयजल उपलब्ध हो और योजना का लाभ मिले इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पेयजल विभाग की है। धनराशि का पूर्ण सदुपयोग हो।
शिविर में एक प्रकरण जहरीले सांप के काटने से भैंस की मृत्यु होने पर मुआवजा न मिलने की शिकायत प्राप्त हुई इस संबंध में सांसद ने वन विभाग एवं पशुपालन विभाग को तत्काल कार्यवाही करते हुए मुआवजा देने के निर्देश दिए।
शिविर में रामनगर मुख्य रोड से कोटाबाग तक सड़क चौड़ीकरण सहित विभिन्न सड़क मार्गों से झाड़ी कटान एवं नाली,स्कबर सफाई का मामला रखा गया।जिस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

*शिविर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की न्यायालय में  लंबित खाद्य सुरक्षा स्टाम्प पैड के 10 मामलों की भी सुनवाई कर निस्तारण किया गया।*

शिविर में मेयर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, शांति मेहरा, दिनेश आर्या, ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गीता तिवारी, कनिष्ठ प्रमुख अपूर्वा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अरुणव कंबोज, मंडल अध्यक्ष कमलेश पाण्डे, महामंत्री विनोद बधानी सहित अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उपजिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार, खण्ड विकास अधिकारी डॉ. श्वेता, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र पल्लवी गुप्ता, तहसीलदार पूजा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आम जनता ने भी शिविर में भाग लिया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999