देहरादून में भी NSUI ने किया शर्टलेस प्रोटेस्ट, भान चिब की रिहाई की मांग पर अड़े कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

 

NSUI also staged shirtless protest in Dehradun.

दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड में भी गुस्सा फूट पड़ा है। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ शर्टलेस होकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

देहरादून में भी NSUI ने किया शर्टलेस प्रोटेस्ट

एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आज एस्लेहॉल चौक पर शर्ट उतारकर केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला फूंका। NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय अध्यक्ष भान चिब की रिहाई की मांग की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बाघ की मूवमेंट से दहशत, अब ट्रैप कैमरों से रखी जाएगी नजर

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि हम गांधी विचारधारा के लोग हैं। महात्मा गांधी ने भी शर्टलेस होकर कई आंदोलन किए हैं जो पूर्णतः सफल रहे हैं। देश में सरकार की इस प्रकार की तानाशाही नही चलेगी। नेगी ने कहा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेगी ने चेतावनी दी कि यदि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  दिवाली से पहले सीएम धामी ने की अधिकारियों के साथ बैठक, व्यवस्थाएं बेहतर करने के दिए निर्देश

ये है मामला

बता दें नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट समिट के 21 फरवरी को यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब समेत कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल लोग QR कोड वाले पास का इस्तेमाल कर इवेंट में घुसे थे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999