ओखलढूंगा चिकित्सालय में वार्ड ब्वॉय द्वारा उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर करने पर आयुक्त ने सीएमओ के साथ ही ओखलढूगा के चिकित्सासक डा0 शोवित को तलब,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

विगत दिनों आयुक्त दीपक रावत द्वारा ओखलढूंगा चिकित्सालय में वार्ड ब्वॉय द्वारा उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर करने पर आयुक्त ने सीएमओ के साथ ही ओखलढूगा के चिकित्सासक डा0 शोवित को तलब किया। जुलाई में डा0 शोवित केवल दो दिन ही आये लेकिन हस्ताक्षर पंजिका में पूरे माह के हस्ताक्षर किये गये। ओखलढूगा के चिकित्सक के बयान से आयुक्त संतुष्ट नही होने पर। आयुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिये। उन्होंने कहा जांच में कृत्य पाये जाने पर सम्बन्धित चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।


    *जनपद के सभी सीएचसी/पीएचसी सेंटरों में बायोमैट्रिक मशीन से चिकित्सक एवं कार्मिकों की उपस्थित अनिवार्य है। इसके लिए सीएमओ सभी पीएचसी सेंटरों में बायोमैट्रिक मशीनें लगवाना सुनिश्चित करें। आयुक्त दीपक रावत*
    *जनसुनवाई मे आयुक्त श्री रावत ने कहा कि  पर्वतीय जनपदों में दुरस्त क्षेत्रों मेंं जहां पर निजी चिकित्सालय नही केवल लोगों को सरकारी चिकित्सालयों पर ही आश्रित होना पडता है और आपदा के दौरान सडक मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से मार्ग बन्द हो जाते है, और लोग कही नही जा सकते इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों के इस प्रकार के चिकित्सालयों में डाक्टरों एवं कार्मिकों की नियिक्त शतप्रतिशत अनिवार्य है। आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरीश चन्द्र पंत को पर्वतीय क्षेत्रों में इस प्रकार के चिकित्सालयों मे शतप्रतिशत चिकित्सक की तैनाती के निर्देश दिये।*
   *आयुक्त श्री रावत ने सीएमओ को निर्देश दिये कि पर्वतीय दुरस्थ क्षेत्रों में जहां पीएचसी सेंटर हैं उनकी साप्ताहिक मानिटरिंग करना सुनिश्चित करें।*

यह भी पढ़ें -  15 साल सड़क बेहाल, जनता लगा रही गुहार नेताओं व विभागीय अधिकारियों के कान मैं जूं तक नहीं रैगी

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999