होली पर्व के आगमन पर भव्य फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, भारी संख्या में आएंगे कार्यक्रम में श्रद्धालु,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। श्री श्याम कृपा परिवार द्वारा होली पर्व के आगमन पर भव्य फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 25 फरवरी की शाम को किया जा रहा है। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।


उक्त जानकारी देते हुए आयोजक मंडल के सदस्य राहुल मित्तल ने बताया कि आगामी 25 फरवरी की प्रातः शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जोकि अवंतिका कुंज देवी मंदिर से प्रारंभ होकर संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल ग्रीन पार्क में संपन्न होगी, इसके बाद शाम 7 बजे से भव्य फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली से आ रहे भजन प्रवाहक राहुल सांवरा, दिल्ली से ही आ रही भजन प्रवाहिका ट्विंकल शर्मा और रुद्रपुर के शुभम सक्सेना द्वारा आधी रात बाद तक भब्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हिंदू नव वर्ष नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री राम कथा के उपलक्ष में गोधाम सेप्राप्त 8:30 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999