तेज रफ्तार बाइक पुलिया की रेलिंग से टकराई -एक की मौत

खबर शेयर करें -


टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर चिलियागोल के एसएसबी कैंप के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार बाइक पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों युवक बूम क्षेत्र घूमने के लिए जा रहे थे।

हादसे के बाद, दोनों युवकों को तत्काल स्थानीय उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर जाते वक्त एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान अशोक कुमार (निवासी खटीमा) के रूप में हुई। दूसरे घायल युवक, अश्विन (निवासी सितारगंज रोड, खटीमा), का इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल पंचायत चुनाव अपडेट- काउंटिंग के दौरान कैमरा ऑफ करके एक वोट को ओवर राइटिंग कर बदले जाने का आरोप
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999