उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ यात्रा रोकी

खबर शेयर करें -

 

Char Dham Yatra 2026

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में खराब मौसम के चलते प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा अस्थाई रूप से रोक दी है। साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

खराब मौसम के चलते रोकी केदारनाथ यात्रा

बता दें मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग जिले के लिए भारी बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिले में बीती देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम ने केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया है।

यह भी पढ़ें -  सनसनीखेज वारदात, बाबू ने चाकू से गोदकर की प्रिंसिपल की हत्या

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

प्रशासन की ओर से केदारनाथ पैदल मार्ग से गुज़रने वाले सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है। जब तक मौसम की स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक किसी भी तीर्थयात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, DDRF, SDRF, NDRF और संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में जल्द लागू होगी महिला नीति, राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखकर किया तैयार

उत्तराखंड में 31 मई को कैसा रहेगा मौसम? Uttarakhand Weather Update

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानि 31 मई को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है ।

यह भी पढ़ें -  DM ने लिया बड़ा एक्शन, वाइन और बीयर शॉप का लाइसेंस किया निरस्त, आदेश जारी

उत्तराखंड में 1 जून को कैसा रहेगा मौसम? (1 june weather update)

मौसम विभाग की माने तो 1 जून यानी कल भी प्रदेश में बारिश का ये सिलसिला जारी रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत में भी गरज-चमक की चेतावनी है जारी की है। बता दें देहरादून में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ हवा भी साफ कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999