लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया

खबर शेयर करें -

आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।ज्ञातव्य है कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन के अनुक्रम में 1947 में हुए भारत विभाजन में दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में यह दिवस संपूर्ण उत्तराखंड में मनाया जा रहा है।लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें सर्वप्रथम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अंतर्गत दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात भारत विभाजन पर महाविद्यालय में एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर बीएड विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह पर बने पोस्टर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिसे बीएड प्रशिक्षु हेमराज सिंह,काजल वर्मा, ईशा तड़ियाल तथा कंचन बिष्ट द्वारा बनाया गया, इसी क्रम में दूसरा स्थान वीरांगना लक्ष्मी बाई पर आधारित पोस्टर को प्राप्त हुआ जिसे पूजा गोस्वामी, सपना रावत,शिवानी बरगली तथा शिवांशी रावत द्वारा बनाया गया तथा तीसरा स्थान डॉ भीमराव अम्बेडकर के पोस्टर को प्राप्त हुआ जिसे बीएड प्रशिक्षु मनोज जोशी,मनीषा टम्टा, मानसी मेहरा तथा मान्यता द्वारा बनाया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सीमा श्रीवास्तव द्वारा की गई तथा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के मूल्य पर संदेश भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम नोडल डॉ प्रकाश लखेड़ा तथा सह संयोजक डॉ अंजुम अली रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक , कर्मचारी तथा विद्यार्थी गण इस अवसर पर उपस्थित रहे जिनमें डॉ अनीता सिंह, डॉ पंकज कुमार, डॉ आर के सिंह, डॉ कमला पंत, डॉ टी सी पांडे, डॉ शुभ्रा कांडपाल, डॉ कविता बिष्ट, डॉ तारा भट्ट,डॉ हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ भूपेंद्र औलख, डॉ प्रदीप मंडल, डॉ भावना मेहरा, डॉ हेमलता गोस्वामी, डॉ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, डॉ रीता दुर्गापाल, डॉ कमला पांडे, डॉ तनुजा मेलकानी, डॉ कल्पना साह, डॉ पूनम साह,डॉ मनोज पंत, डॉ अभिषेक पंत , डॉ उमा पांडे, डॉ जय प्रकाश पवार, डॉ जगत बिष्ट , डॉ चंद्रकांता, श्रीमती कमला देवी, भावना देवी, भावना जीना आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999