सऊदी अरब में हुई बर्फबारी,देखकर दंग रह गए लोग,देखे VIDEO

खबर शेयर करें -

saudi-arabian-desert witness snowfall for the first time saudi-arabia

सऊदी अरब (Saudi Arab) में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग दंग रह गए। सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार भारी बारिश और बर्फबारी (Snowfall) देखी गई है। आमतौर पर सऊदी अरब रेगिस्तान के लिए जाना जाता है। खबरों की मानें तो अल-जौफ क्षेत्र में बर्फबारी देखने को मिली। बर्फबारी से पहले तेज बारिश और ओलावृष्टि भी देखी गई।

खबरों की माने तो अल-जौफ में रहने वाले लोग जब सुबह उठे तो वो बर्फबारी का आश्चर्यजनक नजारा देखकर हैरान रह गए।सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक ना सिर्फ यहां सफेद बर्फ देखने को मिली, बल्कि झरने बने और घाटियां भी पुनर्जीवित हो गईं। बता दें कि आने वाले दिनों के लिए भी खराब मौसम की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर दी है। ज्यादातर हिस्सों में तूफान की भी आशंका हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- इस जिले में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता, कोई नुकसान नहीं

बता दें कि सऊदी अरब पहला ऐसा देश नहीं है जिसने असामान्य मौसम पैटर्न अनुभव किया हो। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात(UAE) भी मौसम में बदलाव अनुभव कर चुका है। अल-जौफ़ में हुई बर्फबारी ने जलवायु इतिहास में एक अनूठा अध्याय जोड़ा है। साथ ही वहां रह रहे लोगों को ये आश्चर्यजनक नाजारा देखने का मौका भी प्रदान किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गिरेगा पारा: मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई दुश्वारियां, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999