Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल 100 के पार, 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी, ड्रीजल के भी बढ़ गए दाम

खबर शेयर करें -

 

petrol-diesel-price-rise-4th-time-in-10-days

Petrol Diesel Price Hike: एक बार फिर आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की है। तो वहीं ड्रीजल के दाम भी बढ़े है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए का इजाफा किया है। तो वहीं डीजल के दामों में 2.71 रुपए की वृद्धि हुई है। बता दें कि 10 दिनों में ये चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिससे पेट्रोल 100 से पार पहुंच गया है।

पेट्रोल 100 के पार, इतने हो गए ड्रीजल के दाम Petrol Diesel Price Hike

मिली जानकारी के अनुसार 10 दिनों में चार बार तेल के दाम बढ़े है। जहां बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल के नए दाम 102.12 रुपये हो गए है। तो वहीं डीजल अब 95.20 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिलेगा। आज सोमवार को ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2.61 रुपए और 2.71 रुपए का इजाफा किया है। आज से ही ये नए रेट लागू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास' : भावना मेहरा

अलग-अलग जगह पेट्रोल और डीजल के दाम Petrol Diesel Price

राज्य पेट्रोल के नए दाम (प्रति लीटर) डीजल के नए दाम (प्रति ली.)

  • दिल्ली 102.12 95.20
  • कोलकाता 113.51 99.82
  • मुंबई 111.21 97.83
  • चेन्नई 107.77 99.55
  • जयपुर 112.66 97.78
  • अहमदाबाद 101.81 97.73
  • पटना 113.37 99.36

10 दिन में चार बार बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

बताते चलें कि इससे पहले कंपनियों ने शनिवार, 23 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की थी। जहां पेट्रोल में 87 पैसा और डीजल में 91 पैसों की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले भी कुछ पैसों से कीमत बढ़ाई गई है। तो वहीं 15 मई को सबसे पहले पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपए की वृद्धि की गई थी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग न्यूज: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की माता दर्शना रानी जी का स्वास्थ्य बिगड़ा।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999