बाघ शिकार कांड के मास्टरमाइंड मियां ने किया सरेंडर, जहरीली भैंस से बाघों का किया था शिकार!

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand forest department

हरिद्वार के चर्चित बाघ शिकार कांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां आखिरकार कोर्ट पहुंच गया। लंबे समय से वन विभाग की नजरों से बच रहा आरोपी सोमवार को रोशनाबाद कोर्ट में सरेंडर करने में कामयाब रहा।

बाघ शिकार कांड के मास्टरमाइंड मियां ने कोर्ट में किया सरेंडर

आरोपी के कोर्ट पहुंचने की भनक लगते ही वन विभाग की टीम पहले से ही अलर्ट मोड पर तैनात थी, लेकिन आमिर सीधे अदालत में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर गया। कोर्ट परिसर में उस वक्त माहौल गरमा गया जब वन विभाग की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस दौरान वकीलों और वनकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के चलते कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं में जल जीवन मिशन की 967 पेयजल योजनाएं अधूरी

जहरीली भैंस से बाघों का किया था शिकार

दरअसल श्यामपुर रेंज में दो बाघों को जहरीला पदार्थ देकर मारने के मामले में आमिर हमजा को पूरे खेल का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। जांच में सामने आया था कि आरोपियों ने मृत भैंस में जहर मिलाकर बाघों को शिकार बनाया। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए बाघों के अंग काटे जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

यह भी पढ़ें -  गौला, नंधौर और सुखी नदी में संयुक्त समिति करेगी दीर्घकालिक उपाय

वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासे होने की उम्मीद

वन विभाग का दावा है कि आमिर हमजा से पूछताछ में वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। विभाग को शक है कि इस मामले के तार राज्य के बाहर तक जुड़े हो सकते हैं। पूछताछ में इस्तेमाल हथियारों, जहर की सप्लाई और फरार आरोपियों को लेकर भी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें -  IFSO यूनिट ने भेजा सौरभ जोशी समेत कई यूट्यूबर्स को नोटिस, 1000 करोड़ की ठगी का मामला

बाघों की मौत के खुल सकते है बड़े राज

फिलहाल अब सबकी नजर कोर्ट में पेश होने वाली रिमांड अर्जी पर टिकी है। माना जा रहा है कि अगर वन विभाग को आरोपी की कस्टडी मिलती है तो बाघ शिकार कांड की पूरी साजिश की परतें खुल सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999